मेजर प्रकाश भट्ट को सेना पदक मिलने पर किया सम्मानित

Spread the love

रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल के सत्र 2003 के विज्ञान वर्ग के पूर्व छात्र मेजर प्रकाश भट्ट को उनके अदम्य साहस एवं वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया। शनिवार को भट्ट ने बताया कि उन्होंने सात जून 2022 को कूपवाड़ा में पाकिस्तानी आतंकवादियों का वीरता के साथ मुकाबला करते हुए उन्हें मार गिराया था। उनके साहस एवं वीरता के लिए 26 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें सेना पदक से सम्मानित किया गया। भट्ट ने जेसीज पब्लिक स्कूल को भावनात्मक संदेश के माध्यम से कहा कि विद्यालय का हमेशा उन्हें मार्गदर्शन मिला। विद्यालय के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने मेजर प्रकाश को बधाई देते हुए कहा कि वह सभी विद्यार्थियों के लिए प्ररेणास्रोत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *