समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

Spread the love

विकासखण्ड जयहरीखाल में आयोजित किया गया साक्षरता कैंप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। विकासखण्ड जयहरीखाल में डिजिटल साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी त्रिभुवन भारती ने कैम्प में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी व स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को साक्षरता कैंप के उद्देश्य के बारे में बताया। कैम्प में बैंकों से आने वाली समस्या का निस्तारण भी किया गया। इस दौरान महिलाओं से समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की गई। गुरूवार को खंड विकास अधिकारी त्रिभुवन भारती ने कहा कि एनआरएलएम. के तहत जय भैरव बाबा स्वयं सहायता समूह जयहरी के द्वारा अरसे बनाये जा रहे हैं, जिन्हें बाजारों में भी विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समूह सदस्यों को एनआरएलएम. योजना के लाभ एवं बैंक ने स्वीकृत सीसीएल धनराशि का उपयोग करते हुये स्वरोजगार बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। डिजिटल साक्षरता कैम्प का संचालन करते हुए ग्रामीण वित्त समन्वयक उपासक धनंजय प्रसाद भट्ट ने कैम्प में उपस्थित महिलाओं कोे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, डिजिटल साक्षरता की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी। साथ ही शाखा प्रबन्धक उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक लैंसडौंन कुलदीप सिंह रावत ने डिजिटल वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी। जिसमें बैकिंग सर्विसेज, केसीसी, सीसीएल ,टर्म लोन एवं आनलाइन पेमेंट, बैंकिंग सेवाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की जानकारी भी दी गई। इस दौरान आयोजित कैम्प में उपस्थित लोगों को डिजिटल पेमेंट बायो मेट्रिक डिवाइस, ई-श्रमिक कार्ड, ग्राम पंचायत की योजनाएं तथा आनलाईन पेंमेन्ट सहित अन्य जानकारियां दी गई इस मौके पर सहायक पंचायत विकास अधिकारी अर्जुन प्रसाद शाह, उर्दू अनुवादक केएच. खान सहित शुची नेगी, अनुज राणा, रोहित शाह, रेखा देवी, यशोदा राणा अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *