4 दिसंबर तक लगाए जाएंगे जनपद के सभी विकासखंडों में पुरुष नसबंदी र्केप

Spread the love

चमोली। छोटा परिवार सुखी परिवार के तहत जिले में पुरुष नसबंदी शिविर लगाये जाएंगे। रविवार से परिवार नियोजन के तहत पुरुष नसबंदी पखवाड़े की शुरुआत हो गयी है। इस पखवाड़े के तहत 4 दिसंबर तक जनपद के सभी विकासखंडों में पुरुष नसबंदी र्केप लगाए जाएंगे। रविवार को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा़ एसपी कुडियाल ने पुरुष नसबंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी पखवाड़े का उदे्श्य सामुदायिक स्तर पर परिवार नियोजन व परिवार नियोजन के साधनों के बारे में समाज को जागरूक करना है। पुरुष नसबंदी के लिए प्रत्येक लाभार्थी को दो हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। जो लाभार्थी के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। बताया कि पखवाड़े के शुभारंभ के अवसर पर चार पुरुषों ने स्वेच्छा से नसबंदी सेवा प्राप्त की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. जीएस राणा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा़ उमा रावत, वरिष्ठ सर्जन डा़ एलसी पुनेठा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्मिक उदय सिंह, विपिन मालगुडी, विनीत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *