मलेठी में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वृद्धाश्रम का माता मंगला ने किया लोकार्पण

Spread the love

वृद्धाश्रम को सभी सुविधाएं मुहैया करायेगा हंस परिवार
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
विकासखंड एकेश्वर के अन्तर्गत ग्राम मलेठी में अत्याधुनिक सुविधाओंं से युक्त वृद्धाश्रम का मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला ने सोमवार को लोकार्पण किया। माता मंगला ने इस पुनीत कार्य करने के लिए समाजसेवी और उनके परिवार सहित वृद्धजनों व हंस अस्पताल के कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राकेश खंतवाल द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
कार्यक्रम में माता मंगला ने कहा कि सतपुली के समाजसेवी ने अपनी सकारात्मक सोच से वृद्धाश्रम को बनाया है। जिससे जरूरतमंद वृद्धों को रहने का उचित स्थान मिल सके। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वह अपने माता-पिता की देखभाल करें। जिन बुजुर्ग लोगों की देखरेख करने वाला कोई नहीं है उनके लिए इस आश्रम में सभी सुविधाएं मुहैया करायेगी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस आश्रम में आने वाले वृद्धजनों के लिए सभी सेवाएं कपडे़ व अन्य सामग्री सहित स्वास्थ्य सुविधा, तीर्थ यात्रा व सेवा कार्य हंस परिवार द्वारा किया जायेगा। संचालक ने बताया कि जनपद पौड़ी के जरूरतमंद असहाय वृद्ध लोगों के लिए इस आश्रम में नि:शुल्क सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। सतपुली में बने हंस फाउंडेशन अस्पताल में समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। यहां पर योगा और पार्क की व्यवस्था भी की गयी है। कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया। कार्यक्रम में त्रिलोक चौहान, जितेन्द्र चौहान, सोनी देवी, नीतिका चौहान, नीलम चौहान, मीना लिंगवाल, शक्ति सिंह, चंद्रशेखर भट्ट, राकेश नेगी, नितिन सिंह, पदमेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *