उत्तराखंड

मालरोड जाम, पौने घंटे रेंगते रहे वाहन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। पर्यटन सीजन में अब वाहनों का दबाव एकाएक बढ़ने लगा है। जिससे नगर में इन दिनों जाम की समस्या आम हो गई है। शनिवार को भी सुबह मालरोड के चौघानपाटा से टैक्सी स्टैड तक लंबा जाम लग गया। जिससे पर्यटकों, स्थानीय लोगों समेत स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब पौने घंटे तक वाहन सड़क में रेंगते रहे। बाद में बमुश्किल जाम खुलवाया गया। जिसके बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल, अल्मोड़ा नगर सुबह आठ से शाम साढ़े सात बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू है। ऐसे में सुबह आठ बजे तक मालरोड में दोनों ओर वाहनों का आवगमन रहता है। जिसके चलते आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं पर्यटन सीजन शुरू होते ही वाहनों का दबाव भी अत्यधिक बढ़ गया है। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे यहां मालरोड के चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते एक के बाद एक वाहनों के पहिए थमने लगे। जिसके चलते सड़क किनारे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के झाम से स्कूली बच्चों, शिक्षकों समेत राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस ने करीब पौने घंटे बाद किसी तरह यातायात सुचारू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!