कोटद्वार-पौड़ी

ममता अध्यक्ष तो श्याम बनें उपाध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के वार्ड नंबर 22 सिम्बलचौड़ में महाकाली मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति की प्रबन्ध कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में समिति से जुड़े लोगों ने सिम्बलचौड़ वार्ड में एक मंदिर निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जाय। मंदिर निर्माण के लिए स्व. सुरेन्द्र सिंह के परिजनों द्वारा अपनी सवा विश्वा भूमि दान की गई। बैठक में समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी की सहमति से ममता देवी को अध्यक्ष, श्याम सिंह को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष, दामिनी चैनवाल को सचिव, अनिल कुमार को प्रचार मंत्री, दिलेन्द्र गोदियाल को संरक्षक चुना गया। बैठक में नरेश चन्द्र, दीप राम, हरीश, प्रेम, भगवत, राकेश, कुसुम देवी, अनीता देवी, चम्पत, सूरज, रानी देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!