अधिकारियों पर लगाया मनरेगा कार्य में मनमानी का आरोप

Spread the love

रुद्रपुर। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर मनरेगा में मानकों के विपरीत व मनमाने ढंग से कार्य कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। ऐसा ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह के नेतृत्व में विभिन्न गांवों के ग्रामीण मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सीएम धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निर्मला बिष्ट को सौंपा। आरोप लगाया कि मनरेगा कर्मचारियों द्वारा बिना ग्राम प्रधानों की जानकारी के ठेकेदारों से मनरेगा में मनमर्जी कार्य कराया जा रहा है। जिसमें मानकों के विपरीत कार्य हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। अधिकारियों पर ग्राम सभाओं के विकास कार्य कराने में भी पक्षपात का आरोप लगाया। यहां देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, विजयलक्ष्मी राणा, पिंकी देवी, वीरेंद्र सिंह, रवि राणा, दमयंती देवी, रेनू देवी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *