जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग की
चम्पावत। विकास खंड बाराकोट में जंगली जानवर फसलों को चौपट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग उठाई। ग्रामीण गिरीश चंद्र जोशी, किशोर चंद्र खर्कवाल, नारायण दत्त जोशी, भुवन चंद्र जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, विनोद जोशी, भागीरथी जोशी, बेनी देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी, ममता जोशी, जानकी जोशी आदि ने बताया कि बंदर, लंगूर, जंगली सुंअर किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर के आसपास उगाई गई फसलों को बंदर, लंगूर, सूअर, साही और खरगोश आदि नष्ट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।