सड़क पर गोवंश का तांडव, व्यक्ति को किया घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भले ही नगर निगम सड़क पर आवारा घूम रहे गोवंश के संरक्षण के दावें कर रहा हो। लेकिन, हकीकत यह है कि आज भी सड़क पर गोवंश की तादात लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बालासौड़ रोड पर गोंवश ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शहर में शायद ही कोई ऐसी सड़क हो जहां आपको आवारा गोवंश घूमते हुए न दिखाई दें। यह गोवंश आमजन के जीवन पर भारी पड़ रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व जहां शहर में गोवंश के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, वहीं, शुक्रवार को गोवश ने बालसौड़ रोड पर भी एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यक्ति महेश डोबरियाल बालासौड़ रोड पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान इसी दौरान अचानक पीछे से एक सांड ने उन पर हमला किया और उन्हें सड़क पर पटक दिया। इससे पहले गोवंश सड़क पर पड़े महेश डोबरियाल पर दोबारा हमला करता आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर गोवंश को मौके से भगाया। घायल महेश डोबरियाल को 108 के माध्यम से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया गया। घटना से संबंधित वीडिया इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर लगातार बढ़ रही गोवंश की संख्या पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि लगातार आश्वासन के बाद भी नगर निगम समस्या को लेकर लापरवाह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *