बंदूक के साथ अवैध कच्ची शराब बेच रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

नई टिहरी। अवैध बंदूक कंधे पर लटकाकर कच्ची शराब बेचने निकले एक व्यक्ति को कैंपटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के खिलाफ थाना कैंपटी में आबकारी अधिनियम व आयुध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मीडिया सेल की जारी विज्ञप्ति के अनुसार थाना कैम्पटी पुलिस ने नेपाल के जिला बैतड़ी के रहने वाले देवी बोहरा पुत्र रिवले बोहरा को कंधे पर अवैध बंदूक लटकाकर कच्ची शराब बेचने के लिये जाते हुये स्थान पाब रोड, ज्यूणधार से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना कैम्पटी पर आबकारी अधिनियम व आयुध अधिनियम की विभिन्न सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जिससे यह भी पता चला है कि यह नाम बदलकर पिछले करीब 35-40 साल से नैनबाग क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी छदम नाम देवी दास पुत्र स्व श्री शिव दास, हाल पता- ग्राम पाब, थाना कैम्पटी, टिहरी गढवाल, उम्र-63 वर्ष के नाम से रह रहा था। पूछताछ में यह भी बताया कि वह उच्च जाति का है। जिस महिला के साथ उसके प्रेम-प्रसंग थे, वह निम्न जाति की थी। जिस कारण उसने भी अपना नाम निम्न जाति के अनुसार ही बदल लिया। तभी से छद्म नाम से रह रहा है। शराब के साथ जंगली जानवरों का शिकार कर मांस बेचने के लिये अवैध रूप से पांच-छ: सालों से बंदूक भी रखी थी। कच्ची शराब व मांस बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गिरफ्तारी में एसआई हाकम सिंह चौहान, कांस्टेबल में हृदस सिंह नेगी व मीना तोमर की अहम भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *