मंगलम टीम ने जीता तीलू रौतेली मातृशक्ति कप का फाइनल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महादेव क्रिकेट एकेडमी में चल रहे तीलू रौतेली मातृशक्ति कप का फाइनल मुकाबला मंगलम टीम के नाम रहा। इस दौरान प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
महादेव क्रिकेट एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलम व झंडाचौक के बीच खेला गया। झंडाचौक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मंगलम की टीम ने आठ ओवर में दो विकेट गवाते हुए मैच अपने नाम किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पद्मेंद्र बिष्ट, शोभा रावत, मीनाक्षी नेगी ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का मैन आफ द मैच रीना जखमोला को दिया गया। टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाजी का खिताब रीनू अमोली व बेस्ट गेंदबाजी का खिताब शिखा नेगी को दिया गया। इस मौके पर जयवीर सिंह रावत, शिवानंद लखेड़ा, जगमोहन सिंह नेगी, अमित नेगी, अनिल रावत, जितेंद्र सिंह रावत, पंकज ध्यानी, गौरव काला, विवेक रावत, प्रेम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *