बिग ब्रेकिंग

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अगरतला/कोलकाता, एजेंसीं। त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद अब भाजपा ने माणिक साहा नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में माणिक साहा के नाम पर मुहर लगाई गई। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद कई नामों की चर्चा चल रही थी, जिनमें माणिक साहा का नाम भी शामिल था। तमाम नेताओं ने माणघ्कि साहा को विधायक दल का नेता चुना। इसके बाद वह जल्द शपथ लेकर सीएम का पद संभाल सकते हैं। त्रिपुरा विधायक दल के नेता माणिक साहा ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और पार्टी विधायकों के समर्थन पत्र के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। ज्ञात हो कि मणिक साहा त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और राज्यसभा सांसद भी हैं। पार्टी ने चुनावों से ठीक एक साल पहले उन पर भरोसा जताते हुए ये अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।
देब ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी सबसे ऊपर है। मैं भाजपा का एक वफादार कार्यकर्ता हूं। मुझे उम्मीद है कि मुझे जो जिम्मेदारियां दी हैं, मैंने उसके साथ न्याय किया है – चाहे वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हों या त्रिपुरा के मुख्यमंत्री। मैंने त्रिपुरा राज्य के लोगों के लिए शांति सुनिश्चित करने के लिए समग्र विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि 2023 का चुनाव आ रहा है। पार्टी चाहती है कि एक जिम्मेदार व्घ्यक्ति यहां के मामलों की कमान संभाले। सरकार तभी बन सकती है, जब संगठन मजबूत हो। चुनाव के बाद जाहिर तौर पर कोई मुख्यमंत्री बनेगा। माना जा रहा है कि देब को भाजपा का प्रदेश अध्घ्यक्ष बनाया जा सकता है।
देब गुरुवार को नई दिल्ली गए थे और पूर्वोत्तर राज्य में पार्टी के मामलों पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी चाहती है कि मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूं। उन्होंने कहा कि लोग यहां लंबे समय तक भाजपा की सरकार चाहते हैं। अगर मेरे जैसा व्यक्ति संगठन के लिए काम करता है, तो जाहिर तौर पर इससे मदद मिलेगी।
25 साल के वाम मोर्चे के शासन को समाप्त करने के बाद 2018 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। बीजेपी की प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह की खबरें आ रही हैं।त्रिपुरा के तत्कालीन शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले उपमुख्यमंत्री जिश्रु देव वर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को भी मुख्घ्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा गया, लेकिन अंततरू माणिक साहा का मुख्घ्यमंत्री पद के लिए चुना गया।
नए डेवलपमेंट पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि बिप्लब कुमार देब का कार्यकाल त्रिपुरा में विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमलों और लोकतंत्र की हत्या द्वारा चिह्नित किया गया था। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने चुटकी लेते हुए कहा कि देब का इस्तीफा त्रिपुरा में भाजपा के अंत की शुरुआत है। टीएमसी ने ट्वीट किया कि त्रिपुरा में हजारों लोगों को विफल करने वाले सीएम को अलविदा और अच्छी मुक्ति!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!