बिग ब्रेकिंग

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार, आठ घंटे की पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली , एजेंसी। शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने आज पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस ने काफी सुरक्षा इंतजाम कर रखे हैं। वहीं, आप के कई नेता इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान मनीष सिसोदिया के घर उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे हैं।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को भाजपा की सीबीआई ने फर्जी केस में गिरफ्तार किया। यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।
दिल्ली के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले शिक्षा मंत्री /उेपेवकपं जी को ठश्रच् की ब्ठप् ने फर्जी केस में गिरफ्तार किया। यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मनीष बेकसूर हैं। उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे।
मनीष बेकसूर हैं। उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आप नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। आप आदमी पार्टी के नेता अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर राघव चड्ढा ने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया टूटेंगे। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा के कहने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। भाजपा एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्हें मनीष सिसोदिया और केजरीवाल से डर लगता है। भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। मनीष सिसोदिया ने गरीब बच्चों का भविष्य सुधारा है। सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कल मेडिकल करवाने के बाद दिल्ली रउज एवन्यू में सीबीआई जज एम के नागपाल की कोर्ट में किया जाएगा। सीबीआई सूत्र के मुताबिक, अभिषेक मनु सिंघवी मनीष सिसोदिया के तरफ से वकील हो सकते हैं। सीबीआई सूत्र के मुताबिक, मनीष सिसोदिया पर लगे आरोप के मसले पर पूटे गए सवालों का जवाब नहीं देने और जांच एजेंसी को पूछताछ की प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने पर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई द्वारा इस मामले में मनीष सिसोदिया से कई सबूतों और गवाहों के दर्ज बयानों के बारे में पूछताछ की जा रही थी।
दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आखिरकार, 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने आप के कट्टर भ्रष्टाचारी मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल याद रखना एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। घोटालों में लिप्त केजरीवाल सरकार की असलियत जनता के सामने है। भ्रष्टाचारी आप का पतन निश्चित है। आखघ्रिकार, 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने ॥च् के कट्टर भ्रष्टाचारी मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल याद रखना एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। घोटालों में लिप्त केजरीवाल सरकार की असलियत जनता के सामने है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नहीं किया, भगवान भी आपको माफ नहीं करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा मोदी जी। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नही किया मोदी जी, भगवान भी आपको माफ नही करेगा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, यह लोकतंत्र के लिए काला दिन। पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाली आप कार्यकर्ता ने कहा कि मैं अपने शब्द वापस नहीं लूंगी और कभी माफी नहीं मांगूंगी। जब ये लोग अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलते हैं तो कोई नहीं देखता। वह हमारे सीएम और अगले प्रधानमंत्री हैं।फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन से आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को छोड़ने के लिए तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। बता दें कि साउथ दिल्ली पुलिस के द्वारा कुल 50 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें 42 पुरुष और आठ महिलाएं शामिल थीं।आप नेता संजय सिंह ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी आपके जुर्म हमारे हौसले कम नहीं कर सकते। मनीष सिसोदिया दिल्ली के लाखों बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं आपके मित्र अडानी लाखों करोड़ का घोटाला कर रहे हैं। हिम्मत है तो अडानी पर कार्रवाई करके दिखाओ।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आज बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण शब्द का इस्तेमाल किया। वे क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं? क्या यह अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कर रहे हैं? पहले कांग्रेस ने भी हमारे पीएम के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया, यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है।दिल्ली पुलिस ने 50 लोगों को डिटेन किया है राज्यसभा सांसद संजय सिंह सौरभ भारद्वाज गोपाल राय और कई विधायक इन सभी को मैदान गढ़ी और फतेहपुर बेरी ले जाया गया। एडिशनल डीसीपी अंकित चौहान खुद मुस्तैद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!