मनीषा नेगी करेगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित खादी महोत्सव के कनिष्ठ वर्ग में राइंका जगतेश्वर की छात्रा मनीषा नेगी ने भाषण प्रतियोगिता में राज्य स्तर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीषा नेगी अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खादी महोत्सव में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। छात्रा मनीषा नेगी की उपलब्धि पर सीईओ डीसी गौड़ सहित बीईओ पाबौ अमित चौहान, जिला समन्वयक सोनाली और स्कूल प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी, पीटीए अध्यक्ष अमर सिंह आदि ने खुशी जाहिर की है। कहा कि मनीषा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेगी। वहीं गुरु राम राय पैरामेडिकल कॉलेज पदमपुर कोटद्वार में आयोजित डा. एपीजे अब्दुल कलाम जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में इसी स्कूल के छात्र आशीष नेगी ने जूनियर वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *