कोटद्वार-पौड़ी

डॉ. ऋतु केतकी साहित्य रत्न सम्मान सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले के नगर मोहम्मदी में कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय साहित्य समागम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 21 कवयित्रियों एवं कवियों को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने हेतु गोमती एवं केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वालों में से पौड़ी, उत्तराखंड की प्रसिद्ध कवयित्री डा. ऋतु सिंह भी शामिल रही। इस मौके पर डा. ऋतु सिंह ने कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद के संस्थापक गोविंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया। डा. ऋतु सिंह वर्तमान में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के पद पर पौड़ी जिले में तैनात है। श्रृंगार, ओज एवं समसामयिक विषयों पर लिखने वाली ऋतु सिंह को पूर्व में भी कई सम्मान प्राप्त हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!