उत्तराखंड

देश में मन की बात कार्यक्रम सामाजिक आंदोलन बन गया हैरू निशंक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। हरिद्वार सांसद ड़ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का विश्व रिकर्ड बना है। देश में मन की बात कार्यक्रम सामाजिक आंदोलन बन गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश शिखर की तरफ विश्वगुरु बनने के लिए बढ़ रहा है। कार्यक्रम में साधु संत समाज का भी बड़ी संख्या में आशीर्वाद मिला है। ये बातें निशंक ने मन की बात कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहीं।
निशंक ने बूथ संख्या 174ाषिकुल अडिटोरियम में साधु संतों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण सुना। कार्यक्रम पूरा होने के बाद साधु संत मन की बात कार्यक्रम से प्रभावित दिखे। इस दौरान निशंक ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम की वजह से छोटी-छोटी बातें भी देश के लिए अभियान बन गई हैं। अंतिम छोर में बैठा व्यक्ति जो देश के लिए अच्छा कर रहा है, उस व्यक्ति को दुनिया के सामने लाने की प्रधानमंत्री की सोच बहुत बड़ी सोच है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी (महानिर्वाणी) ने कहा कि कार्यक्रम को विस्तार से सुनने पर कई चीजें सीखने को मिली हैं। हिमालय पर स्वच्छता अभियान, नदियों का संरक्षण, तालाबों का नवीनीकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में धर्माचार्यों की सहभागिता राजा को आशीर्वाद के रूप में मिलती है। यही प्रयास ड़ निशंक ने किया है। पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से छोटे प्रतिभावान लोगों को पहचान मिल रही है।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, जसविंदर सिंह, मंहत महेश पुरी, महंत अमनदीप, महंत देवानंद सरस्वती, महंत रवि पुरी, महंत राम रतन गिरी, महंत रघुवीर दास, महंत अरुण दास, महंत दुर्गा दास, स्वामी जगत राम, स्वामी रविदास, स्वामी अरुण दास, स्वामी राम मुनि, ओम प्रकाश जमदग्नि, अनिल अरोड़ा, नितिन गौतम, राजन मेहता, मनोज जखमोला, वीरेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, मनोज शर्मा, विमल कुमार, आलोक गौतम, बालष्ण चमोली, लव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!