जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : शुक्रवार को माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ब्लॉक थलीसैंण की बैठक आहूत की गई। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज बिष्ट को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मनोज बिष्ट को अध्यक्ष, प्रकाश चन्द्रा व महेश जोशी को उपाध्यक्ष, नरेश चन्द्रा व श्रीमती रजनी ममगांई को कोषाध्यक्ष, केशव नौटियाल को संगठन मंत्री, दिनेश कुमार गौतम को सह संगठन मंत्री, मान सिंह को सचिव, रेखा मेहरा को सह सचिव, संतोष टम्टा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में अतिथि शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही अतिथि शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन मानदेय ना मिलने पर नाराजगी जताई।