Uncategorized

मनरेगा कर्मियों के समर्थन में धरने पर बैठे विधायक धामी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। मनरेगा कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। समर्थन में पहुंचे धारचूला विधायक हरीश धामी भी मनरेगा कर्मियों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा भाजपा के शासन में कर्मचारी से लेकर आम जन सभी परेशान हैं। बावजूद इसके सरकार उनकी बातों पर गौर नहीं कर रही। मजबूर होकर लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा मनरेगा कर्मियों की मांगें जायज हैं, जिसे सरकार को गंभीरता से लेना होगा। मंगलवार को मनरेगा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद के नेतृत्व में कर्मियों ने कलक्ट्रेट के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा मनरेगा योजनाओं की रीड़ कर्मियों की लंबे समय से अनदेखी हो रही है, इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह नियमितीकरण की मांग पर वे संषर्घ कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी बातों को अनसुना कर रही है। मनरेगा कर्मियों के समर्थन में पहुंचे धारचूला विधायक धामी भी कर्मियों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने कहा भाजपा के शासन में देश की जनता परेशान है। जिन कर्मियों की मेहनत के बल पर सरकार मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन के दावे कर रही है, उन्हीं की अनदेखी करना गलत है। कहा यह सच है कि कोरोना संकट के बीच इन कर्मियों ने प्रवासियों के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी दी। सरकार को उनके हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए। लेकिन कर्मचारियों को यह भी सोचना चाहिए कि भाजपा मनमानी में माहिर है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!