मानसखण्ड झांकी आज कोटद्वार में होगी प्रदर्शित

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गणतंत्र दिवस परेड, 2023 में पूरे देश में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखंड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ जनपद पौड़ी के कोटद्वार, दुगड्डा, द्वारीखाल, यमकेश्वर, जयहरीखाल, एकेश्वर, सतपुली, पोखड़ा, रिखणीखाल, नैनीडांडा, बीरोंखाल, थलीसैंण, पाबौ, खिर्सू, कल्जीखाल, कोट, पौड़ी व श्रीनगर में शनिवार 29 अप्रैल से 2 मई तक प्रदर्शित की जायेगी। शनिवार को झांकी का कोटद्वार से जनपद में आगमन होगा।
विदित है कि गणतंत्र दिवस परेड 2023 में उत्तराखंड की ‘मानसखण्ड झांकी’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जो राज्य गठन के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। इस झांकी से एक ओर उत्तराखंड के वासी अपने इतिहास और संस्कृति से प्रेरणा ले पायेंगे, दूसरी ओर वन, वन्यजीव, पर्यावरण, प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूकता भी होंगे। इस ‘मानसखण्ड झांकी’ को 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा मुख्यमंत्री आवास देहरादून से रवाना किया गया है। तत्पश्चात यह झांकी 5 अप्रैल से 18 मई तक प्रदेश के सभी जनपदों में प्रदर्शित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *