मानसखंड झांकी का टिहरी में होगा प्रदर्शन

Spread the love

नई टिहरी। गणतंत्र दिवस परेड 2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी मानसखण्ड का प्रदर्शन जनपद के मुख्य स्थानों पर 10 से 13 मई तक किया जायेगा। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2023 में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी मानसखण्ड ने पूरे देश में प्रथम स्थान किया। मानसखण्ड झांकी जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत कीर्तिनगर, देवप्रयाग, जाखणीधार, प्रतापनगर, थौलधार, टिहरी, चम्बा, जौनपुर में 10 से 13 मई तक प्रदर्शित की जायेगी। झांकी को प्रदर्शित करने का उद्देश्य लोगों को वन, वन्यजीव, पर्यावरण, प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही अपने उत्तराखण्ड के इतिहास और संस्कृति से अवगत कराना रहेगा। झांकी को सीएम धामी देहरादून से रवाना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *