बूथ एवं शक्ति केन्द्रों को मजबूत करने पर किया मंथन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। भाजपा भाबर मण्ंडल कार्यालय में मण्डल कार्य समिति की बैठक आहूत की गई, जिसमें सभी वीर च०सि०ग० भाबर मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे । प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ऋर्षि कण्डवाल ने बताया, प्रत्येक मण्डल में इस कार्यसमिति का आयोजन संगठन को बूथ एवं शक्ति केन्द्रों को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।
मण्डल महामंत्री गौरव जोशी जी ने बताया कि भाबर मण्डल की कार्यसमिति की बैठक आगामी 1 अगस्त को प्रिंस वैडिंग प्वाइंट बालासौड़ कोटद्वार में आयोजित की जायेगी। जिसमें प्रदेश से प्रवक्ता एवं जिले के पदाधिकारी एवं मण्डल पदाधिकारी शक्ति केन्द्र के संयोजक कार्य समिति में अपेक्षित रहेंगे।
मण्डल बैठक में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ऋर्षि कण्डवाल, जिला कोषाध्यक्ष गोविन्द लड्रडा, महामंत्री गौरव जोशी , महिला मोर्चा मीनू डोबरियाल, मण्डल मंंत्री प्रकाश बलोदी , मीडिया प्रमुख पवन देवरानी व महिला मोर्चा मीडिया प्रमुख आशा बलूनी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *