बिग ब्रेकिंग

पार्टी लाइन से हटकर एनडीए राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे रहे हैं कई दल: सीएम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में काफी दल पार्टी लाइन से हटकर एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे रहे हैं। उत्तराखंड में भी ऐसा ही होगा। रविवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सीएम धामी ने एनडीए प्रत्याशी मुर्मू आदिवासी और पिछड़े क्षेत्र से आती है।
उनके समर्थन में सभी दलों को आगे आना चाहिे। जहां तक द्रौपदी मुर्मू का सवाल है बहुत सारे दलों के विधायकों व सांसदों के अंतर आत्मा की आवाज सामने आ रही है, वे ऐसे समाज से आती हैं जो समाज हमेशा पीटे रहा है। इसलिए सभी लोग मुर्म का समर्थन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के सांसद व विधायक कह रहे हैं कि पार्टी से पहले वे द्रौपदी मुर्मू के चयन को प्राथमिकता देंगे।
उत्तराखंड में भी कुछ ऐसा ही होगा। बसपा और दो निर्दलीय विधायकों के एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने के निर्णय पर धामी ने उनका आभार भी जताया। मुख्यमंत्री धामी ने पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनकड़ को एनडीए का उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर बधाई दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही एनडीए के सभी घटक के नेताओं का धन्यवाद भी जताया। कहा कि धनकड़ का विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही उप राज्यपाल व राज्यपाल के रूप में भी लंबा अनुभव है। उनके उप राष्ट्रपति पद पर सुशोभित होने के बाद निश्चित तौर पर देश को फायदा मिलेगा।
इसमें तो सभी को आगे आना चाहिए, जहां तक दौपद्री मुर्मू का सवाल है बहुत सारे दलों ने विधायकों व सांसदों के अंतर आत्मा की आवाज से सामने आ रहे हैं, क्योंकि वे ऐसे समाज से आती है जो समाज हमेशा पीटे रहा। वे आदिवासी व पिछड़े क्षेत्र से हैं, इसलिए सभी लोग मुर्म का समर्थन कर रहे हैं। वे कह रहे है पार्टी से पहले वे दौपद्री मुर्मू के चयन करने को प्राथमिकता दे हैं। उत्तराखंड में भी ऐसा ही होगा।
मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!