मोरी के 35 गांव बर्फ से ढके, कई संपर्क मार्ग बंद

Spread the love

उत्तरकाशी। जिले में गत बुधवार देर रात से बारिश व बर्फबारी का सिलसिला जारी है। गंगोत्री,यमुनोत्री धाम समेत जिले के 100 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन एक बार फिर अस्त व्यस्त हो गया है। जिले में गत बुधवार सुबह से आसमान में काले बादल छाये रहे। लेकिन देर रात को मौसम ने करवट बदली और बारिश व बर्फबारी शुरू हुई। जिसके बाद गंगोत्री, यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल, मुखबा, धराली, सुक्की, जसपुर, पुराली,दयारा बुग्याल, डोडीताल, नचिकेता ताल,चौरंगी खाल, सकूर्णा, मानपुर, अलेथ, किशनपुर, कंकराड़ी, रडी टप, जानकीचट्टी, खरसाली व मोरी ब्लक के सांकरी, जखोल, ओसला, गंगाड़, ढाटमीटर, लिवाड़ी, फिताड़ी, नैटवाड़, मोरी खरसाली, बंगाण सहित आराकोट,चिंवा सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्र के करीब 100 से अधिक गांव पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं। बर्फबारी से जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे बचने के लिए लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मोरी ब्लक के स्थानीय निवासी भगत सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र के 40 से अधिक गांव बर्फ के ढक गए हैं। भारी बर्फबारी के कारण लोग अपने घरों से बाहर नही निकल पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *