उत्तराखंड

भाजपा नेता जेपी नड्डा का उत्तरकाशी दौरा रद्द

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तरकाशी दौरा खराब मौसम के चलते रद्द हो गया है। नड्डा का कार्यक्रम स्थगित होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। नड्डा उत्तरकाशी में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के पक्ष में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही डोर टू डोर प्रचार करने वाले थे।
गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तरकाशी में प्रस्तावित कार्यक्रम खराब मौसम के कारण नहीं हो सका। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि पार्टी के बड़े नेता जेपी नड्डा यहां चुनावी जनसभा करने वाले थे, लेकिन मौसम के साथ न देने के कारण अब कार्यक्रम स्थगित हो गया है। उन्होंने बताया कि नड्डा के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था। संभवतरू मौसम साफ होने के बाद पार्टी के अन्य बड़े नेता चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। अभी किसी भी नेता का फिलहाल कोई तय कार्यक्रम नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!