नानकमत्ता में बाजार बंद, किसानों ने दिया धरना
रुद्रपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नानकमत्ता और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें बंद रही। व्यापारियों ने खुद ही दुकानें बंद रखी। किसानों ने सड़क पर धरना देकर तीन षि कानूनों को रद करने और एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांग की।
सोमवार सुबह से ही किसानों के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बाजार में एकत्रित हुए। उन्होंने बाजार बंद का आह्वान किया। व्यापारियों ने बंद का समर्थन देते हुए अपनी दुकानें बंद रखी। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार को समाज के हर वर्ग का विरोधी बताते हुए कहा केंद्र की सरकार कंपनी की तरह अपने चंद पूंजीपतियों के इशारों पर निर्णय ले रही है। किसान नेताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए व्यापार मंडल समेत सभी दलों के कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों का आभार जताया। यहां भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव मलूक सिंह खिंडा, भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) प्रदेश अध्यक्ष सुखवंत सिंह भुल्लर, अखिल भारतीय किसान सभा जिला सचिव जगीर सिंह, लोहर सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा, कुलदीप सिंह, दर्शन सिंह, जगमीत सिंह, हरविंदर सिंह, तरेसम सिंह, हरजीत सिंह, रणजीत सिंह राणा, महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, सुखदेव सिंह चीमा, खड़क सिंह, सतविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, किशन सिंह, मनखुशी राणा, अरूढ़ सिंह, गुरनाम सिंह रहे।