मारपीट में एक नामजद और चार अज्ञात लोगों पर केस

Spread the love

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता विजय कुमार पुत्र कल्लू निवासी हाल रावली महदूद का आरोप कि 25 अगस्त की सुबह वह रावली महदूद के बाजार में कुछ घरेलू सामान खरीदने गया था तो वहां पर पहले से ही मौजूद अरविन्द पुत्र गजोधर, हाल निवासी- चौहान मार्केट, रावली महदूद ने चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुये हमले से शिकायतकर्ता संभल नहीं पाया और उसे कई जगह चोटें आयी। शोर-शराबा सुनकर राह चलते लोगों से उसे बचाया। आरोप लगाया कि सिडकुल पुलिस ने मेडिकल कराकर लाने को कहा जिला अस्पताल से मेडिकल कराकर व उपचार कराकर थाना सिडकुल पर गया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। एसएसपी कार्यालय शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत करने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि अरविंद पुत्र गजोधर और अज्ञात चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *