विश्व रेडक्रॉस दिवस पर बांटे मास्क, ग्लब्स और सेनेटाइजर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जनपद शाखा पौड़ी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मास्क, ग्लब्स और सेनेटाइजर वितरित किये गये।
रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी डयूनेट के जन्म दिवस 8 मई को पूरे विश्व में रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। रेडक्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा में है। इसका मुख्य उद्देश्य मानवीय जिंदगी और सेहत को बचाना है। रेडक्रॉस संगठन ने जिस तरह से वैश्विक आपदाओं में लोगों की मदद की है उस लिहाज से आज कोरोना महामारी के इस दौर में इसकी प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। भारतीय रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य एवं एनएसएस के गढ़वाल मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने रेडक्रॉस के इन्हीं उद्देश्यों में घर-घर जाकर लोगों को मास्क, ग्लब्स, व सेनिटाइजर वितरित किये। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों का कोविड वैक्सीनेशन से ही कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। इस मौके पर तीरथ सिंह, गोकल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह रावत, गुड्डी देवी, मथुरा देवी, दीपा नेगी, रूकमा देवी, कौशल्या रावत, सत्या देवी आदि मौजूद थे।

रेडक्रास सोसाइटी ने बांटे मास्क और सेनीटाइजर
जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी।
विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने कोविड से बचाव को सामग्री बांटी। इस दौरान लोगों को मास्क, सेनीटाइजर और साबुन वितरित किए गए। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी से कोविड के नियमों का पालन करने की अपील भी की। शनिवार को विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने डयूटी पर तैनात पुलिस जवानों, एनसीसी कैडेटस को मास्क, सेनिटाइजर व साबुन वितरित की। इसके बाद सोसाइटी के पदाधिकारियों ने वाल्मीकि बस्ती में जाकर पर्यावरण मित्रों और उनके परिजनों को मास्क, सेनिटाइजर, साबुन वितरित किए। इस मौके पर सोसाइटी के चेयरमैन केशर सिंह असवाल, धर्मवीर सिंह रावत, रघुराज चौहान, किशोर रौतेला, भवान सिंह नेगी, जगमोहन रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *