चारधाम यात्रा पर सबसे पहले जाएगी मस्तराम की बस

Spread the love

ऋषिकेश। 28 अप्रैल से शुरू हो रही उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसके मद्देनजर गुरुवारद को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने चारधाम यात्रा के लिए करीब 1725 वाहनों की लॉटरी निकाली। पहली लॉटरी वाहन स्वामी मस्तराम जोशी की खुली। यानी कि इस बार यात्रा पर सबसे पहले तीर्थयात्रियों का जत्था लेकर उनकी बस आस्था पथ पर रवाना होगी। दूसरा नंबर नितिन रावत की बस और तीसरा नंबर यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ की बस का है। संयुक्त यात्रा बस अड्डा स्थित एक होटल में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने आगामी चारधाम यात्रा में संचालित होने वाले वाहनों की लॉटरी प्रक्रिया शुरू की। पंडित हरिकृष्ण उनियाल के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मटके में रखी 1725 बसों की पर्चियां क्रमवार निकाली गई। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी और पूर्व अध्यक्ष संजय शास्त्री, टिहरी गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने पहली दूसरी और तीसरी पर्ची निकाल कर लॉटरी प्रक्रिया का शुभारंभ किया। यातायात के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने भी पर्ची निकाली। रोटेशन प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि पहली पर्ची यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ की बस की खुली, जिसके मालिक मस्तराम जोशी हैं। दूसरा नंबर जीएमओयू की बस और तीसरा नंबर यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ की बस का लगा। रोशन अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी ने बताया कि लॉटरी चारधाम यात्रा में यात्री वाहनों के क्रमवार संचालन की कारगर व्यवस्था है। उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ चारधाम यात्रा में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि बाहरी प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। तीर्थयात्रियों का दबाव पड़ने पर अतिरिक्त बसों के लिए शासन प्रशासन से डिमांड की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन रोटेशन के लेखाकार अजय बधानी ने किया। मौके पर टीजीएमओ डायरेक्टर यशपाल सिंह राणा, लोकल रोटेशन अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह बिष्ट, दयाल सिंह भंडारी, दिनेश बहुगुणा, बृजेश उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *