Uncategorized

मत्स्य दिवस पर ज्योली में आयोजित की गोष्ठी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय मत्स्य दिवस पर शुक्रवार को हवालबाग ब्लाक के ज्योली गांव में गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान मछली पालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। मछली पालकों को मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिये भी जागरूक किया गया। मत्स्य पालन विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में सहायक मत्स्य निदेशक रितेश चंद्र ने मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। अन्य ग्रामीण को भी मछली पालन से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने को जागरूक किया गया। यहां मत्स्य पालन विभाग से जेष्ठ मत्स्य निरीक्षक आशु उप्रेती, मोहन सिंह, प्रगतिशील किसान अर्जुन राम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!