Uncategorized

मत्स्य पालन संबंधी रोजगारपरक जानकारी दी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। चम्पावत में मत्स्य पालन प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के चौथे दिन प्रशिक्षणार्थियों को मत्स्य पालन संबंधी तमाम रोजगारपरक जानकारी दी गई।
गुरुवार को शीत जल मत्स्य की अनुसंधान के डॉ.संजीव कुमार ने विभागीय योजना, मत्स्य तालाब का निर्माण, मत्स्य आहार, विपणन और मूल्य वर्धित उत्पाद बनाने के बारे में बताया। केंद्र की डॉ.गरिमा ने प्रोसेसिंग, कैनिंग, पैकेजिंग और उत्पादों की जानकारी दी। आरसेटी निदेशक राम प्रसाद टम्टा ने बताया कि मनरेगा के तहत सौ दिन का रोजगार हासिल करने वाले बेरोजगार युवकों को मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन कर अधिक उत्पादन किया जा सकता है। प्रशिक्षण में आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र, विजय सिंह लडवाल, महेंद्र सिंह पटवा, छवि दत्त पांडेय आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!