Uncategorized

देवीधुरा में 10सूत्रीय मांगों को लेकर दिया सांकेतिक धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। देवीधुरा में जनप्रतिनिधि और छात्र नेताओं ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। शीघ्र मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गुरुवार को देवीधुरा में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और छात्र नेताओं ने सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि यहां की जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रही है। इससे यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि मांगों के संबंध में इससे पूर्व भी कई बार आंदोलन किया गया। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। इस वजह से यहां की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। लोगों ने देवीधुरा अस्पताल का उच्चीकरण करने, डिग्री कॉलेज में नए विषय और पीजी कक्षा का संचालन, केदारनाथ से रीठाखाल सड़क निर्माण, एसबीआई की शाखा खोलने, जीआईसी को दुर्गम घोषित करने, बग्वाल मेले को राजकीय घोषित करने और देवीधुरा में लिफ्ट पेयजल योजना के पुनर्गठन की मांग की। धरना देने वालों में प्रधान ईश्वर सिंह व गोकुल कोहली, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, सचिव चेतन चम्याल, नवीन राणा, चंदन सिंह, रमेश राणा, मनोज कठायत, देव सिंह बिष्ट, ध्यान सिंह मेहरा, भगवान सिंह, संदीप वर्मा, कमल सिंह, भुवन जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!