मैक्स खड़े वाहन से टकराया, आठ श्रद्धालु घायल

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर में पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं से भरा मैक्स एक अन्य खड़े वाहन से टकरा गया। हादसे में मैक्स में सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। सभी उपचार के बाद अस्पताल में छुट्टी दे दी गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात स्टेब बैंक तिराहे के पास मैक्स संख्या यूके प05 टी 0635 एक खड़े वाहन से टकरा गया। हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए। डॉ.उमर ने बताया उपचार के बाद घायल दर्शना, रामपाल व रंजीत निवासी कल्यानपुर पीलीभीत, सोमवती, रंजना देवी पीलीभीत, काव्या, अनामिका डिडिया नवाजी अली पीलीभीत और लक्ष्मी देवी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। मैक्स में सवार श्रद्धालु दर्शन के लिए पूर्णागिरि जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *