खाई में गिरा मैक्स वाहन, चालक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: चौबटटाखाल तहसील के कोला-पणियां मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई। वाहन चालक सवारियों को छोड़कर घर लौट रहा था। राजस्व पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों के सौंप दिया।
राजस्व उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि राजस्व क्षेत्र के जजेड़ी गांव निवासी कीरत सिंह (36) पुत्र राजेंद्र प्रसाद शनिवार की देर शाम को कांडा गांव से सवारियां छोड़कर घर वापस लौट रहा था। तभी कोलाखाल बाजार से करीब डेढ सौ मीटर आगे कोला-पणिंयां मोटरमार्ग पर उसका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जा गिरा। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को दी। जिस पर ग्रामीणों और राजस्व पुलिस ने घायल का रेस्क्यू किया। ग्रामीणों ने निजी वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *