गूम गांव के समीप खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत

Spread the love

शुक्रवार सुबह द्वारीखाल ब्लॉक के सिलोगी- घंडालू मोटर मार्ग पर हुआ हादसा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार सुबह द्वारीखाल ब्लॉक के सिलोगी-घंडालू मोटर मार्ग पर गूम के समीप मैक्स वाहन खाई में गिरने से चालक की मौत होगी। जबकि, दुर्घटना में एक किशोर को गंभीर चोट आई हुई है।
शुक्रवार सुबह 11 बजे मैक्स चालक ग्राम बरगड़ी निवासी विशाल 21वर्ष पुत्र राजेंद्र तड़ियाल अपने एक साथी कडथी निवासी अनुज रावत 17वर्ष पुत्र भूपेंद्र रावत के साथ गूम से सिलोगी एक शिक्षक को छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गूम गांव के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। आसपास के ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायलों को बाहर निकाला। लेकिन, चालक विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल अनुज को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। वहीं, ग्रामीणों ने बदहाल स्थिति में पड़ी उक्त सड़क पर रोष व्यक्त किया। कहा कि सिलोगी-घंडालू मोटर मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। शिकायत के बाद भी विभाग मरम्मत की सुध नहीं ले रहा है। नतीजा मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *