मंयक मूर्ति भट्ट बने प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल समिति की मंगलवार को हुई आमसभा में सभी पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे। इसमें मयंक मूर्ति भट्ट को प्रदेश व्यापार मंडल का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। आम सभा में व्यापारी अनुज गुप्ता ने प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष के रिक्त पद के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर भट्ट ने नाम का प्रस्ताव रखा। सभा में उपस्थित सदस्यों ने इस पर सहमति जताई। जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया। उन्होंने प्रवीण शर्मा को आम सभा सदस्यों की सहमति से पुनः शहर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इस दौरान जिला महामंत्री अजय अरोड़ा, मनोज सिरोही, आदेश मारवाड़ी, राजू वधावन, संजय संतोषी, गंगा शर्मा, अनुज गुप्ता, महेश सूर्यवंशी, नंदकिशोर गुप्ता, निशा गुप्ता, विवेक गुप्ता, नरेंद्र सक्सेना, आशीष शर्मा, मनोज पाल, कनखल शहर अध्यक्ष योगेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *