कोटद्वार-पौड़ी

महापौर ने की निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंकने की निंदा की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के पार्षद सौरभ नौटियाल के नेतृत्व में लोगों द्वारा नगर निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंकने की घटना की निंदा की। महापौर ने कहा कि पार्षद के द्वारा राजनीति से प्रेरित होकर जानबूझकर इस प्रकार की घटना की गई है। जबकि उक्त वार्ड में रखे कंटेनरों को जनशिकायत के आधार पर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले जहां पर कूड़ा एकत्रित करने के लिए कंटेनर रखा हुआ था, वहां एक बुजुर्ग व्यक्ति रहते है, जोकि अस्वस्थ चल रहे है, जिस कारण कंटेनर को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है।
महापौर ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम में कर्मचारियों की कमी के बावजूद भी समस्त वार्डो में निर्धारित संख्या में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। प्रत्येक वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जा रहा है। निगम सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। सभी पार्षदों को इसमें सहयोग करना चाहिए। पार्षद के द्वारा नगर निगम में कूड़ा डालकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि नगर निगम के समस्त वार्डो की सफाई व्यवस्था करना नगर निगम की जिम्मेदारी है, जिसमें किसी भी तरह का भेदभाव का आरोप लगाना गलत एवं तथ्यहीन है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में न तो नगर निगम में पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मियों की नियुक्ति हो रही है और न ही अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!