जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने शनिवार सुबह शहर में ड्रेनेज प्रणाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। कहा कि जनता की समस्या को लेकर अधिकारी धरातल पर पहुंचकर काम करें। इस दौरान महापौर ने जनता की समस्याओं को भी सुना
महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महापौर ने स्पष्ट किया कि जल निकासी की सुचारु व्यवस्था आमजन के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। कहा कि प्रशासन जनता की सुविधा एवं क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से भी शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में सहयोग की अपील की। कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए हम सभी को कार्य करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।