उत्तराखंड

मूल्यांकन में बेहतर कार्य करने पर एमबीपीजी सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हल्द्वानी। उत्तर पुस्तिकाओं के केंद्रीय मूल्यांकन का काम बेहतर और तेज गति से करने के लिए एमबीपीजी कलेज को सम्मानित किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री ड़ धन सिंह रावत ने प्राचार्य ड़ एनएस बनकोटी को देहरादून में प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों से संबद्घ 119 डिग्री कलेजों में इस बार स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने के लिए नई पहल शुरू की गई थी। जिसके तहत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए हर जिले में एक या एक से अधिक डिग्री कलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया। दूसरे कलेजों की उत्तर पुस्तिकाएं इनमें जांची गईं। एमबीपीजी कलेज, डीएसबी कलेज, रुद्रपुर कलेज, रामनगर कलेज आदि को केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। एमबीपीजी में कुमाऊं विवि नैनीताल से संबद्घ कलेजों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई थी। प्राचार्य ड़ एनएस बनकोटी ने बताया कि देहरादून में सभी कलेजों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई थी। कुमाऊं विवि की ओर से केंद्रीय मूल्यांकन के बेहतर कार्य के लिए एमबीपीजी कलेज के नाम का सुझाव दिया गया था। इसी दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रमाणपत्र भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!