नेशनल यूथ बक्सिंग चौम्पियनशिप के पदक विजेताओं का हुआ सम्मान

Spread the love

पिथौरागढ़। नेशनल यूथ बक्सिंग चौम्पियनशिप (भोपाल) व जूनियर राष्ट्रीय बालक वर्ग की प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर यहां लौटे खिलाड़ियों के सम्मान में एक रैली निकाली गई व उनका जोरदार अभिनंनद किया गया। शनिवार को जोहार क्लब के तत्वाधान में ब्लाक सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हाल ही में आयोजित नेशनल यूथ बक्सिंग चौम्पियनशिप (भोपाल) व जूनियर राष्ट्रीय बालक वर्ग में पूरे क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता निकिता चंद ,काजल फर्स्वाण,दीपा मेहता व कर्णिका कठायत, बृजेश टम्टा व करण एरी का सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक धामी ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने सीमांत के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। कहा कि वे खिलाड़ियों के सम्मान व प्रोत्साहन के लिए हमेशा काम करते रहे हैं। उन्होंने सभी को बधाई दी व भविष्य में अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान कोच देवी चंद, विजेंद्र मल्ल , निखिल महर व बबीता बसेड़ा ,उप जिलाधिकारी मुनस्यारी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *