10 फरवरी को लगेगा मेडिकल कैंप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र की ओर से कोटद्वार स्थित गबर सिंह कैंप में गौरव सेनानियों, उनके आश्रितों व वीर नारियों के लिए 10 फरवरी को मेडिकल कैंप का आयोजन किया जायेगा। कैंप में ईसीएचएस, पीसीडीए, बैंक, सैनिक कल्याण और आधार कार्ड के स्टाल सहित मेडिकल कैंप में आंख, दांत, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। यह जानकारी गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल कार्यालय लैंसडोन की ओर से दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *