स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर की बैठक

Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। साथ ही लंबित मांगों के निस्तारण के लिए रणनीति भी बनाई गई। मंच के अध्यक्ष कुशल कन्याल के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना के लिए कई लोगों ने अपना बलिदान दिया है। जिसको भुलाया नहीं जा सकता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्थापना दिवस की 21 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान लंबे अरसे से लंबित पेंशन वृद्घि, आश्रितों को पेंशन, मिटिंग हाल निर्माण, संस्ति विभाग खोलने आदि के निस्तारण के लिए रणनीति बनाई गई। इस मौके पर हरीश चद्र, जानकी पांडे, रीता जोशी, नवीन चंद्र भट्ट, महेश राणा, शांति पंत, चंपा अधिकारी, कमला जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *