बडखोलू मोटर पुल को लेकर बैठक 30 को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखंड कल्जीखाल की ग्राम सभा बडखोलू के ग्रामीण नयार नदी पर पिछले कई सालों से मोटर पुल बनाने की मांग कर रहे है, लेकिन ग्रामीणों की मांग को अनदेखा किया जा रहा है। ग्रामीण पूर्व में मोटर पुल की मांग को लेकर कई बार चक्का जाम भी कर चुके है, लेकिन मोटर पुल निर्माण को लेकर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। आगामी 30 अप्रैल को बडखोलू पंचायत भवन में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पुल निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेगें। महिपाल सिंह ने बताया कि बैठक में आगे की रूप रेखा तैयार की जाएगी। बैठक में बडखोलू ग्राम सभा के साथ-साथ रौंतेला, बेडपानी, कुड़ीगांव, हेडाखोली, धोलधार, साकिनखेत, बिदुलगांव, नैल सहित अन्य गांवों के ग्रामीण प्रतिभाग करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *