कोटद्वार-पौड़ी

कैलाशी जाखी उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम बोर्ड का सदस्य नामित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कीर्तिनगर नगर पंचायत अध्यक्ष हैं कैलाशी जाखी
जयन्त प्रतिनिधि।
कीर्तिनगर।
नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर कैलाशी देवी को उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। कैलाशी जाखी को उत्तराखंड जल संस्थान बोर्ड का सदस्य भी नामित किया गया है।
उत्तराखंड सरकार की ओर से उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम बोर्ड तथा उत्तराखंड जल संस्थान बोर्ड का गठन किया गया है। उत्तराखंड पेयजल निगम बोर्ड व उत्तराखंड जल संस्थान बोर्ड में अध्यक्ष सहित 12-12 सदस्य हैं। इन दोनों बोर्ड में कीर्तिनगर नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी देवी को सदस्य नामित किया गया है। कैलाशी जाखी के सदस्य नामित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगरवासियों ने खुशी जताई है। साथ ही सरकार का आभार भी व्यक्त किया है। आभार प्रकट करने वाले कीर्तिनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, नरेंद्र कुँवर, पूर्व सभासद आशा पैन्यूली, सभासद विकास दुमागा, अजय रावत, दीपा देवी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष संतोष महेता, मनीष डंगवांण आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!