सड़क की बदहाली को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया

पिथौरागढ़। सौन पट्टी क्षेत्र के ग्रामीण सड़क की बदहाली से परेशान हैं। गुरुवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चंद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कें की स्थिति खराब है। क्षतिग्रस्त सड़कों में आवाजाही से तो ग्रामीण परेशान है ही साथ ही सड़क का मलबा बहकर खेतों में पहुंच रहा है। इससे फसलों को भी नुकसान हो रहा है। सलम गांव में बने मोटर पुल में दरारें आ गयी है। इससे इस मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों को दुरस्त करने की मांग की है। यहां गोविंद सौन, द्गिंबर भंडारी, नारायण भंडारी, उमेश सिंह, अनिल सौन, रविन्द्र कुमार, ललित सौन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *