कोटद्वार-पौड़ी

पालिका अध्यक्ष बेनाम ने की राज्य वित्त की धनराशि से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
नगर पालिका पौड़ी के अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने जनपद मुख्यालय की नगर पालिकाओं को आंवटित राज्य वित्त की धनराशि से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। कहा कि मुख्यालयों में प्लांट स्थापित होने से इसका वितरण भी बेहतर रुप में किया जा सकेगा। जो भविष्य में जीवन रक्षा के लिए अमूल्य धरोहर भी बन जाएंगे।
सोमवार को नगर पालिका पौड़ी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक पौड़ी यशपाल बेनाम ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर बेनाम ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार कोरोना महामारी से निपटने में हर संभव बेहतर प्रयास कर रही है, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या से चिकित्सा सामग्री की पूर्ति में दिक्कतों का सामना भी प्रदेश को करना पड़ रहा है। महामारी के इस दौर में प्रदेश को ऑक्सीजन प्लांटों की बड़ी आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने चाहिए। प्लांट निर्माण की जिम्मेदारी पालिकाओं को देनी चाहिए। पालिका प्रशासन राज्य वित्त से इस प्लांट का निर्माण कर सकते हैं, इससे विकास कार्यों पर बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ेगा और हमेशा के लिए जीवन रक्षक के रुप में प्लांट काम आएगा। बेनाम ने कहा कि पालिका प्रशासन प्लांट के लिए राज्य वित्त से 50 लाख की धनराशि खर्च कर सकती है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों में प्लांट होने से जिला प्रशासन ऑक्सीन का बेहतर वितरण व्यवस्था कर सकता है। पौड़ी में प्लांट होने से जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल श्रीनगर, बेस श्रीनगर, कोटद्वार, संयुक्त चिकित्सालय सतपुली सहित अन्य हिस्सों में आसानी से ऑक्सीन पहुचाई जा सकती है। पालिकाध्यक्ष बेनाम ने मुख्यमंत्री से जिला मुख्यालयों में ऑक्सीन प्लांट निर्माण के लिए जल्द स्वीकृति प्रदान किए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!