पौध रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति श्रीनगर की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधिक सेवा समिति श्रीनगर के अध्यक्ष सिविल जज रजनीश मोहन के नेतृत्व में गंगा दर्शन मोड़ पर वन विभाग के सहयोग से बृहद स्तर पर छायादार, औषधीय एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान सिविल जज रजनीश मोहन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए सभी से आगे आने की अपील की। कहा कि पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए हमारा दायित्व है कि हमने जो पौधे रोपित किए हैं उनका संरक्षण भी करना है। इस अवसर पर उन्होंने गंगा दर्शन मोड़ के पास बनी गोशाला का निरीक्षण किया। इस मौके पर तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव तहसीलदार हरीश जोशी, नगर निगम के स्वाथ्य निरीक्षक शशि मोहन पंवार, बार एसोसिएशन के संरक्षक अनुपश्री पांथरी, अध्यक्ष प्रमेश जोशी सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *