पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चमोली : खांखरखेत में पर्यावरण फेस्टिवल का शुभारंभ खांखर महादेव मंदिर में पुजारी राजेंद्र ने पूजा अर्चना के साथ किया। आयोजन समिति की ओर से पौधरोपण किया गया। महिला मंगल दल खैनोली, भेला, ज्यूडा़, अंगोठ,गैरबारम,सनेड़, स्युनी मल्ली की महिलाओं ने पांरपरिक लोकगीत झुमैलो की शानदार प्रस्तुति दी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। खांखरखेत कौनपुरगढ़ पर्यटन विकास समिति और खैरालिंग खांखरखेत विकास समिति की टीमें विजयी घोषित की गई। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *