आग व आपदा से बचाव के बताए तरीके

Spread the love

अग्निशमन विभाग की ओर से आयोजित की गई गोष्ठी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत दमकल विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बालासौड़ तिराहे के समीप लोगों को आपदाओं से बचाव के तरीके बताए गए। दमकल अधिकारियों ने जानकारी को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने की अपील की।
मंगलवार को बालासौड़ स्थित एक भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने कार्यशाला में मौजूद लोगों को आग की घटनाओं के साथ ही अन्य आपदाओं से बचाव के तरीके बताए। कहा कि जागरूकता से ही हम आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं। कार्यशाला में मौजूद लोगों को अग्निशमन उपकरणों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की जानकारी होनी आवश्यक है। अभियान के दौरान टीम ने व्यापारियों से भी अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र लगवाने की अपील की। कहा कि इससे हम आग लगने की घटनाओं को समय पर रोक सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *