Uncategorized

मनरेगा कर्मियों ने भी ब्लॉक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। बीते 15 मार्च से कार्य बहिष्कार कर रहे विकास खंड गैरसैंण के सभी हड़ताली मनरेगा कर्मचारियों ने मंगलवार को ब्लाक कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मनरेगा कर्मियों के हड़ताल के कारण गांवों में जरूरतमंद लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा था। ब्लॉक संगठन के अध्यक्ष मयंक नेगी एवं संरक्षक राकेश बिष्ट ने बताया कि सभी हड़ताली 20 कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। गैरसैंण विकास खंड में मनरेगा के कुल 25 कर्मी कार्यरत हैं जिनमें 5 कर्मी पूर्व में ही काम पर लौट चुके थे। मनरेगा कर्मी बेहतर वेतनमान सहित 11 मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर रहे थे। कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने से अब गांवों के विकास कार्यो में तेजी आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!