मी गढ़वाली छौं पुस्तक का हुआ विमोचन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडौन के मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वाल की संस्कृति, खानपान व सभ्यता पर आधारित पुस्तक मी गढ़वाली छौं पुस्तक का विमोचन हो गया है।
गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडौन के मुख्यालय सुरजन आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने पुस्तक का विमोचन किया गया। कर्नल ऑफ द रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम और ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी के मार्ग दर्शन में लिखी गई इस पुस्तक में गढ़वाल की पूरी संस्कृति को समाहित किया गया है। पुस्तक के संपादक कर्नल देवाशीष मुखर्जी ने बताया कि उनकी संपादकीय टीम ने पुस्तक में गढ़वाल की संस्कृति, परंपराओं, खान-पान, लोकनृत्य का वर्णन किया है। पुस्तक को इतना सरल और सहज भाषा में प्रस्तुत किया है कि गढ़वाल राइफल मे देश के किसी भी प्रांत से आने वाले सैनिक एवं उनके परिवारजन गढ़वाल के रीति-रिवाज, संस्कृति को आसानी से जान सकते हैं। पुस्तक में गढ़वाली गीतों और गढ़वाली चलचित्रों को क्यू-आर कोड के माध्यम से संजोये गया है। इस मौके पर नायब सूबेदार संतोष कुकरेती, नायब सूबेदार राम सिंह, हवलदार राम सिंह, नायक प्रवीन पंवार, नायक पवन रावत, सूबेदार सेवानिवृत्त बलबीर सिंह राणा, भगवती सिंह, मीना अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *